मीरजापुर: ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत
मीरजापुर। शुक्रवार को देर शाम मड़िहान थाना क्षेत्रान्तर्गत मड़िहान-घोरावल मार्ग पर ग्राम जमुई बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से जितेन्द्र बिन्द 35 वर्ष पुत्र दुबारी निवासी ग्राम नागस्थान छाता मोड़ थाना मसौड़ी जिला पटना बिहार हाल पता ग्राम हरिहरा थाना मड़िहान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना मड़िहान पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव तथा ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा गई है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव बोले-भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान बेहाल
