लखनऊ: स्कूटी को टक्कर मारती बस का वीडियो वायरल, आरोपी चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीजीआई इलाके में बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की हुई थी मौत

लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई इलाके में स्कूटी सवार छात्र, उसकी बहन व मां को टक्कर मारकर भागे आरोपी रोडवेज बस चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रोडवेज बस स्कूटी को टक्कर मारकर भागते दिख रही है।

बता दें थाना अंतर्गत साहू कॉलोनी निवासी सपना सिंह गुरुवार सुबह स्कूटी से अपने बेटे अभिमन्यु (12) और बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहीं थी। रायबरेली रोड पर सुभानीखेड़ा के समीप स्कूटी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अभिमन्यु की मौत हाे गयी थी। जबकि सपना व उनकी बेटी घायल हो गयी थी।

सपना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी रोडवेज चालक की पहचान कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया बस कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पापा आ जाओ, एक बार देख लूं, नहीं तो... मैसेज के कुछ देर बाद मिली बेटी की मौत की सूचना, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार