बरेली: बंदी को पानी पूड़ी खिलाने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित
बरेली, अमृत विचार। कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी को पानी पूड़ी खिलाने वाले मीरगंज थाना के मुख्य आरक्षी श्योवीर को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। वहीं होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। दोनों पर 14 दिसंबर को आरोपी गजेंद्र को कोर्ट में पेश करने के दौरान पानी पूरी खिलाई थी और आरोपी को उसकी ही कार में बैठाकर ले जाने का आरोप है। इसका वीडियो वायरल हुआ था। अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसएसपी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- बरेली: एसआरएमएस लॉ कॉलेज की संबद्धता रहेगी निरस्त
