Farrukhabad Murder: परचून दुकानदार की चाकुओं से गोद कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में परचून दुकानदार की हत्या।

फर्रुखाबाद में परचून दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र में परचून दुकानदार की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। उसकी बहन पर भी हमला वर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई बहन को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने किराना दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। घायल बहन का उपचार जारी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी पप्पू शर्मा ( 50) पुत्र रामसेवक शर्मा कर्नल गंज पुलिस चौकी के पास अपनी विधवा बहन ज्योति शर्मा के साथ रहता था।पप्पू अपने घर पर ही किराने की दुकान चलाता था।

शुक्रवार की रात करीब एक बजे पप्पू शर्मा की बहन पर एक युवक ने हमला कर दिया। बहन के आवाज लगाने पर पप्पू अपनी बहन को बचाने गया। हमला वर ने पप्पू को चाकुओं से गोद कर गला रेत कर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहन भाइयो को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर बहन ज्योति शर्मा को भर्ती कर लिया।

घायल ज्योति शर्मा के अनुसार शुक्रवार की रात उसकी बेटी की सहेली नूर नाइक निवासी कासिम बाग उसके घर आई।

उसने उससे रात में घर पर ही रुक जाने का आग्रह किया। जब वह रुक गई तो उसने करीब 12 बजे रात को बताया कि उसका दोस्त भी आने वाला है। रात में रुक कर सुवह घर चले जाएंगे।

इसी दौरान नूर नाइक का दोस्त आ गया।दोनों उसके घर पर रुक गए। ज्योति का कहना है। नूर नाइक का दोस्त बार बार मसाला मांग रहा था। जब मसाला देने का विरोध किया तो उसने उसका गला मफलर से कस दिया।

वह किसी तरह छुड़ा कर दरवाजे की तरफ भागी और अपने भाई पप्पू को आवाज लगाई।पप्पू जब उसे बचाने पहुंचा तो नूर नाइक के दोस्त ने भाई पप्पू पर चाकू से हमला बोल दिया।

पांच छह चाकू लगने के बाद पप्पू जब गिर गया तो उसने भाई का गला रेत दिया।जिससे उसकी मौत हो गई। नूर नाइक का दोस्त घटना स्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची भीड़ ने नूर नाइक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नूर नाइक से पूछ ताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी हरिशरण सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अति शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस के गले नही उतर रही ज्योति शर्मा की गढ़ी कहानी

लोगो का कहना है कि ज्योति शर्मा ने अपनी बेटी की सहेली नूर नाइक को उसके दोस्त के साथ अपने घर क्यो रोका। नूर नाइक अपने घर से उसके घर क्यो रुकने आई। मोहल्ले वालों का कहना है ज्योति शर्मा घटना में कुछ छिपा रही है। उसके घर अक्सर युवक युवतियां देखी जाती थीं। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। ज्योति शर्मा की कहानी पुलिस के गले नही उतर रही है।

 

संबंधित समाचार