Farrukhabad News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, मृतक कानपुर देहात का रहने वाला है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क किनारे पड़ा मिला कानपुर देहात के युवक का शव।

फर्रुखाबाद में सड़क किनारे पड़ा मिला कानपुर देहात के युवक का शव। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कादरी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार को कानपुर देहात के युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। शव देखते ही मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। 

कादरी गेट थानाक्षेत्र के लाल दरवाजा से कादरी गेट मार्ग पर सड़क किनारे श्याम कोल्ड के निकट एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। जिसके गुप्तांग के पास गंभीर चोट थी।

शव पड़े होने की सूचना पर थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी के साथ फिल्ड यूनिट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाँच पड़ताल की। जामा तलाशी में मृतक की जेब से 110 रूपये नकद, एक प्रार्थना पत्र जिसमे उसने झगड़ा होंने की शिकायत के साथ अपना और आरोपी पक्ष का मोबाइल नम्बर लिखा था, बैंक जमा पर्ची

जिसमें खाते में 13 दिसंबर 2023 को रूपये बैंक ऑफ बडौदा में जमा किये गये मिली।मृतक की जेब में मिले शिकायती पत्र में उसका नाम रोहित कुमार निवासी कानपुर देहात लिखा था।

पुलिस नें मिले फोन नम्बर पर सम्पर्क किया तोउसके परिजनों नें उसकी शिनाख्त रोहित कुमार के रूप में की। परिजनों ने पुलिस कोबताया कि रोहित मेला आदि में काम करता था।

थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारम्भिक जाँच में युवक की मौत दुर्घटना में होना प्रतीत हो रही है। परिजनों के आने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

संबंधित समाचार