Pakistan: अशांत उत्तर पश्चिमी में मोर्टार के गोले में विस्फोट, सात महिलाएं घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मोर्टार के गोले में विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में स्थित हबीब कोट अदाना में हुई।

 मकीन पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) मुहम्मद शुएब ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब महिलाएं ठंड में घरेलू उपयोग के लिए पास के पहाड़ पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि एक अज्ञात स्थान से मोर्टार दागा गया और इस धमाके में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उन्होंने बताया कि घायलों को वाना के रजमाक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:- COP28 Agreement: कोयला प्रचलन और समय से बाहर, आस्ट्रेलिया इस बात को पहले ही जानता है

संबंधित समाचार