सीतापुर में तेज धमाके से मकान में लगी आग, छत और दीवारें क्षतिग्रस्त
अवैध पटाखों में आग लगने से हादसा, पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर दर्ज किया केस
रेउसा/सीतापुर, अमृत विचार। थाना इलाके में घर के अंदर आग लगने से अवैध रूप से रखे गोला बारूद से जोरदार विस्फोट हो गया। पटाखों में विस्फोट के चलते घर की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम राजापुर कला निवासी सलीम पुत्र जहूर अहमद के घर शुक्रवार की देर रात तेज धमाके से आग लग गई। देखते ही देखते गांव में घर के पास भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि सलीम के यहां गोला-पटाखे बनाने व बेचने का अवैध रूप से काम होता था। शुक्रवार की देर रात अचनाक आग लगने के बाद पटाखे तक आग पहुंचने पर धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर के लोग भी बाल बाल बच गए। घर की महिला ने बताया कि मोबाइल चार्ज हो रहा था। मोबाइल फट गया। जिससे पड़ोस में रखे गोला पटाखे में आग लग गई और तेज धमाका हुआ। तेज धमाके से घर ध्वस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची ने जांच पड़ताल की।
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि यह लोग दीपावली में पटाखे बनाने का काम करते हैं। घर में पटाखे रखे थे। जिससे रात में तेज धमाके से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मुकदमा दर्ज कर सलीम और उसके भाई शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर की विशेष अदालत में नहीं हाजिर हुए राहुल गांधी, जानिए क्या है मामला
