सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, किशोर गंभीर, लखनऊ-बलिया हाईवे पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरापुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। सामने जा रहे बाइक सवार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर अचानक फिसलकर हाईवे पर गिरे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर बैठे किशोर को गंभीर हालत मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी किशन धुरिया (22) पुत्र रामफेर धुरिया, गांव के ही विशाल (17) पुत्र राम बचन के साथ बाइक से सूरापुर किसी काम से गया था। वह शनिवार की शाम करीब तीन बजे लौट रहा था। 

लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगरावा पेट्रोल पंप के पास सामने से जा रही दूसरी बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किसा। इसी बीच सामने वाला बाइक सवार मुड़ गया और पीछे से आ रहे किशन की बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर फिसलते हुए पलट गई। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कादीपुर ले गए, जहां पर किशन की डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, विशाल को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। सूरापुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि किशन के परिवार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, विशाल को सुलतानपुर इलाज के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्राओं को बांटे गए Smartfone, बोले नपा. अध्यक्ष- तकनीकी शिक्षा से जुड़कर सशक्त बनेंगी छात्राएं

संबंधित समाचार