Unnao Accident: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 29 सवारियां घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में 29 सवारियां घायल।

लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित उन्नाव में खड़े ट्रक से रोडवेज बस के टकराने से 29 सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित पक्षीविहार के पास खड़े ट्रक में पीछे से आजाद नगर डिपो की बस घुस गई। जिसमें की बस के चालक व परिचालक के साथ बस सवार 29 सवारियों को चोटें आ गई। हालांकि किसी को अधिक चोट न होने से सभी अपने संसाधनों से घर चले गये। पुलिस ने वाहनों का कोतवाली में खड़ा करवाया है।

बता दें कि लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित अजगैन कोतवाली अंतर्गत पक्षीविहार के पास एक ट्रक खराब होने से खड़ा था। शनिवार शुबह आजाद नगर डिपो की एक बस नील गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें बस चालक संजय पुत्र सोबरन सिंह निवासी नगलाभजा पोस्ट मधौली जिला कन्नौज व परिचालक अनिल पुत्र मुन्नालाल दीक्षित निवासी सिकंदरा कानपुर देहात को गंभीर चोटें आ गई।

जिन्हें  स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। परिचालक ने बताया कि बस में 29 सवारियां थीं। जिन्हें हल्की चोटें आई थीं। किसी को अधिक चोट न होने से वे सभी अपने घरों को चले गए। चालक ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन कोतवाली में खड़े कराए हैं। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मार्ग दुर्घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म... विरोध करने पर धमकाया, भूखा भी रखा, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार