डिजिटल तकनीक का प्रयोग करने में भाजपा दूसरे दलों से आगे : विजय प्रताप सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नमो एप के माध्यम से भाजपा ने हर व्यक्ति से जुड़ने की तैयारी की है। भाजपा ने अभियान चलाकर लोगों के मोबाइल पर नमो एप स्टाल करने का लक्ष्य तय है। इसी अभियान को लेकर शनिवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई नमो एप की कार्यशाला रणनीति बनाई गई। 

भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि डिजिटल तकनीक का प्रयोग करने में भाजपा दूसरे दलों से 500 गुना आगे है। मिस काल के माध्यम से पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि महानगर के प्रत्येक पदाधिकारी को 200 एप स्टाल करने का लक्ष्य दिया गया है। 

युवा मोर्चा की जिम्मेदारी होगी कि वह हर शैक्षिक संस्थानों के बाहर कैंप लगाकार छात्रों को नमो एप से जोड़ें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नमो एप की पार्टी कार्यालय से मॉनीटरिंग की जाएगी। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, जयनारायन सिंह रिंकू, परमानंद मिश्रा, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, आशा गौड़, अनीता सिंह मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री ने ओटीएस, आरडीएसएस, बिजनेस प्लान को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

संबंधित समाचार