मथुरा: अंनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो, एक श्रद्धालु की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा स्टेशन से वृंदावन आ रहा एक टेंपो सौ फुटा तिराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टेंपो में सवार कानपुर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टेंपो में सवार पांचों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने कानपुर के बलराम नगर निवासी प्रगट कटियार (32) पुत्र अश्वनी कटियार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके चार साथी कानपुर निवासी अनिल यादव व अनिल, बिल्लौर निवासी सत्यप्रकाश एवं फरुर्खाबाद निवासी अमन यादव घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के चतुर्दिक विकास के कारण बदला है वहां का माहौल: शंकराचार्य 

संबंधित समाचार