लखनऊ: कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल तीन सवारों को सामने से कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने से एक युवक पर से कंटेनर चढ़ता हुआ आगे निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दोनों गंभीर रूप से …

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल तीन सवारों को सामने से कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने से एक युवक पर से कंटेनर चढ़ता हुआ आगे निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाकी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ट्रामासेन्टर मे भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमानीगंज निवासी छोटू यादव (23) अपने गांव के ही निवासी सन्तराम (22) व हरदोई जनपद के ग्राम कौड़िया निवासी शैलेश के साथ मलिहाबाद मोटरसाइकिल यूपी 32 केएच 2305 से आए थे।

गुरुवार देर रात मलिहाबाद मुख्य चैराहे पर लखनऊ हरदोई राजमार्ग पार करते समये हरदोई की ओर से तेज रफ्तार आ रहे कन्टेनर यूपी एनएल 01 एडी 1682 ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे इनकी मोटरसाइकिल कन्टेनर मे जा घुसी।

कन्टेनर छोटू यादव के शरीर पर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसके साथ दो अन्य साथी सड़क पर जा गिरे जिससे उनकी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत ने ले घायलों को पुलिस जीप द्वारा संतराम व शैलेश को ट्रामासेन्टर मे भर्ती कराया है।

जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक छोटू यादव का दूसरे दिन शुक्रवार को देर शाम अन्तिम संस्कार कर दिया गया। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। मृतक छोटू यादव के परिवार मे बूढ़ी मां जानकी यादव 70 वर्ष व एक मानसिक विछिप्त भाई है।

संबंधित समाचार