सहारनपुर: गोकशी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में कथित गोकशी के आरोप में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने मीडिया को शिकायत के हवाले से बताया कि 10 दिसंबर को अभियुक्त जावेद की शादी की दावत के लिये गोकशी की गई थी। 

इस मामले में फतेहपुर थाना के उपनिरीक्षक महेश चंद ने अतीक व अन्य के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैन ने बताया कि फतेहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को जावेद, अयूब, शावेज , नईम और जाल्ला उर्फ अफजाल को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:-भाजपा के सजायाफ्ता विधायक की सदस्यता रद्द ने होने पर अखिलेश ने उठाया सवाल, कहा- जनता पूछ रही है, बुलडोज़र की कार्रवाई आज होगी या कल?

 

संबंधित समाचार