बरेली: निगर निगम बना धरनास्थल, कर्मियों ने कमरों में डाला ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाहर जनता तो गेट के अंदर मांगों को लेकर कर्मियों ने खोला मोर्चा

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम शनिवार को धरनास्थल बन गया। मुख्यद्वार पर जनता और गेट के अंदर कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलित थे। कर्मचारियों के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत निगम के सभी विभागों में काम नहीं हुआ। कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर निकाय कर्मचारियों की सेवा सबंधी एवं अन्य प्रमुख मांगों का समाधान नहीं होने पर शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय में काम करना चाहा तो आंदोलन का हवाला देकर काम करने से रोक दिया गया और कार्यालयों में ताला डाल दिया गया।

कर्मचारी नेता जयपाल पटेल, राजकुमार समदर्शी, मिशन पाल सिंह, सर्वजीत सिंह सहित तमाम नेताओं ने कहा कि 13 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवां आयोग के लिए समिति का गठन करने आदि मांगों को उठाया जा रहा है। झंडू राम, हरपाल, बहोरन लाल, हेमंत, मुकेश खन्ना, सुमित कुमार, सुहेल,गोपाल, फिरासत, परवीन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: रात में धरने पर माता-पिता के साथ आई एक साल की बच्ची की ठंड लगने से मौत

संबंधित समाचार