UP News: नई वंदेभारत स्वागत की तैयारी पूरी, PM Modi कल करेंगे ट्रेन की शुरुआत… यात्रियों का होगा स्वागत
नई वंदेभारत स्वागत की तैयारी पूरी हो गई।
नई वंदेभारत स्वागत की तैयारी पूरी हो गई। 18 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में ट्रेन की शुरुआत करेंगे। 15 मिनट तक ट्रेन सेंट्रल पर रुकेगी। इसमें यात्रियों का भी स्वागत होगा।
कानपुर, अमृत विचार। नई वंदेभारत ट्रेन का 18 को सेंट्रल पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 को वाराणसी से शुरू करेंगे। दिल्ली से वाराणसी के लिए चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन सेंट्रल पर 15 मिनट तक रुकेगी।
दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली दूसरी नई बंदेभारत एक्सप्रेस के लोकार्पण का शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन 18 दिसंबर को 14:15 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी। चार घंटे बाद यानी कि 18:15 बजे इस ट्रेन का कानपुर आना प्रस्तावित है। 15 मिनट बाद कानपुर से दिल्ली को यह ट्रेन चल देगी। इस ट्रेन के नियमित करने का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
रेलवे अफसरों ने बताया कि नई और पहले से चल रही वंदेभारत एक्सप्रेस के वाराणसी पहुंचने के समय में चार घंटे का अंतर रखने की तैयारी की जा रही है। उधर ट्रेन के स्वागत के लिए रेलवे अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। सेंट्रल पर ट्रेन आते ही इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन के यात्रियों का भी इस दौरान अभिनंदन किया जाएगा।
बताई जाएगी खासियत
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के बारे में अन्य यात्रियों को भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए 18 को विशेष आयोजन भी रखा जा रहा है।
भाऊपुर कॉरिडोर होगा राष्ट्र को समर्पित
ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के कानपुर स्थित न्यू भाऊपुर से न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड अब राष्ट्र को समर्पित होने जा रहा है। 18 दिसंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लुधियाना से प. बंगाल के दानकुनी तक 1856 किमी लंबा ईडीएफसी बन रहा है। ईडीएफसी पर मालगाड़ियों को अधिकतम सौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। इसके अलावा प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर मालगाड़ियों को स्थानांतरित करके मौजूदा दिल्ली-हावड़ा मुख्य लाइन पर भी भीड़ कम होगी।
उधर यात्री ट्रेनों की समय पालन में सुधार से अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की शुरुआत हो सकेगी। इसमें 12 स्टेशन शामिल हैं जिनमें 6 जंक्शन स्टेशन और 6 क्रॉसिंग स्टेशन शामिल हैं। इस कॉरिडोर को इन सभी स्टेशनों को इस कॉरिडोर से विशेष लाभ हासिल हो सकेगा। ईडीएफसी में मालगाड़ी की औसत गति मौजूदा 25-30 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60-70 किमी प्रति घंटे होगी। इससे रेलवे को लाभ हासिल हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन सप्ताह आज से शुरू, सात राज्यों में 23 को मानव श्रृंखला
