सुल्तानपुर : रामजी निषाद का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। पुलिस कस्टडी में संदिग्ध अवस्था में रामजी निषाद की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर कादीपुर के सरैया बाजार में सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। 

बता दें कि शनिवार को पुलिस ने रामजी को थाने पर था बुलाया। रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए ले जाने पर सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जाम लगाकर परिजन दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। मौके पर तहसीलदार कादीपुर मयंक मिश्र और सीओ शिवम मिश्र परिजनों को समझाने में जुटे हैं। दोस्तपुर ब्लॉक पर कादीपुर जाने वाले वाहनों को सूरापुर और मोतिगरपुर के रास्ते निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें -जौनपुर: काकोरी काण्ड के महानायक राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को दी गयी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार