Hardoi Police transfer : शेषनाथ पहुंचें सवायजपुर, निर्भय को सौंपी गई मल्लावां की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने महकमें को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए फेरबदल किया है। उन्होंने मल्लावां, अतरौली और सवायजपुर में तैनात एसएचओ को इधर से उधर भेजा,साथ ही कुछ चौकी प्रभारियों में भी बदलाव किया है।

एसपी गोस्वामी ने एसएचओ मल्लावां शेषनाथ सिंह को सवायजपुर के लिए रवाना किया है, जबकि सवायजपुर में तैनात एसएचओ दिलेश कुमार सिंह को अतरौली भेजा है और अतरौली में तैनात एसएचओ धीरज शुक्ला को क्राइम ब्रांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह को मल्लावां का एसएचओ बनाया है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर प्रेमलता दीक्षित को महिला रिपोर्टिंग चौकी कासिमपुर की कमान सौंपी गई है। वहां तैनात चल रहीं हेमलता बाल्य देखभाल अवकाश पर हैं। 

वहीं शाहाबाद कोतवाली की जामा मस्जिद पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दिनेश सिंह को पिहानी चुंगी पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी बालेन्द्र कुमार मिश्र को साइबर थाने भेजा गया है। इसके साथ पुलिस लाइन में तैनात एसआई अंगद सिंह को जामा मस्जिद पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। सीओ बघौली के अॉफिस में तैनात एसआई अशोक कुमार तिवारी को कछौना कोतवाली की इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। हरियावां थाने में तैनात एसआई राजीव कुमार सिंह को बेनीगंज, पुलिस लाइन में तैनात एसआई राजेश कुमार मिश्रा को हरियावां थाने में तैनात किया गया है।

हेड कांस्टेबिलों में हुआ बदलाव
एसपी गोस्वामी ने पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबिल शत्रुघ्न सिंह को टड़ियावां और रामप्रवेश सिंह को बेहटा गोकुल थाने में तैनात किया है। वहीं मल्लावां कोतवाली में तैनात महिला हेड कांस्टेबिल अमृता सिंह को साइबर थाने में तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें -Video - वाराणसी में पीएम मोदी के काफिले ने एम्बुलेंस को दिया रास्ता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज