रायबरेली: भाजपाई 100 दिन में बढ़ाएंगे पार्टी का जनाधार, कार्यशाला में बना यह नया प्लान, जानिये...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा होमवर्क करने जा रही है। नमो ऐप से 100 दिन के भीतर लोगों को पार्टी से जोड़ जाएगा। इसके लिए जरिए रायबरेली में पार्टी की पैठ गहरी की जाएगी तथा लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए ताकत लगाई जाएगा। इसी के चलते नमो ऐप अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अप्रैल माह में संभावित है। हम सभी कार्यकर्ताओं को पुनः एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनाना है। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने इसमें रायबरेली संसदीय सीट का भी योगदान हो इस सबके लिए हमें जी जान से जुटना है और पार्टी के द्वारा दिए जा रहे अभियानों को गंभीरता से लेकर बूथ स्तर तक कार्य करना है। हमें नमो ऐप अभियान के जरिए टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ना है और पार्टी की योजनाओं से जोड़ना है। यह अभियान  100 दिन चलेगा। 
कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी नमो ऐप अभियान को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए हम मोदी के हाथों को मजबूत कर सकते हैं। जिला प्रवासी जितेंद्र सिंह ने कहा कि रायबरेली लोकसभा पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।

पूरा देश रायबरेली की तस्वीर बदलते देखना चाहता है‌। इस बार परिस्थितियां भी अनुकूल हैं।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि हम सबको नमो ऐप अभियान को भी वोटर चेतना और विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफल बनाना है और हर हाल में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में रायबरेली का स्थान ऊंचा रखना है। जिला कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री जन्मेजय सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायक अशोक कोरी,पूर्व जिला अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ,लोकसभा संयोजक आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ,सुरेंद्र सिंह दाढ़ी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल पांडे, सुशील शुक्ला ,जेपी सिंह , आशुतोष शुक्ला, विकेश द्विवेदी, गोविंद सविता, राजेंद्र विश्वकर्मा,मनोज अवस्थी, अमरेश मौर्य, राधेश्याम पाल, जंग बहादुर सिंह ,शिवेंद्र सिंह ,राजेंद्र मौर्य ,सुनील सिंह ,दिनेश त्रिपाठी, शरद सिंह, सरोज गौतम आज भाजपाई मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी, गले में फंदा डालकर दी जान

संबंधित समाचार