अटल स्वास्थ्य मेला : 42 हजार लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला आज से शुरू हो गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। मेले के पहले दिन  42 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच, सलाह और दवायें दी गईं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने दी है।

दरअसल, अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में किया गया है। दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले में निजी और सरकारी अस्पतालों की तरफ से करीब 70 स्टाल लगाये गये हैं। जिसमें आज 42,325 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। स्वास्थ्य मेले में दिव्यांगजनों को 46 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 54 ट्राइसाइकिल, 13 फोल्डिंग व्हील चेयर, 102 बैसाखी, 162 हियरिंग एड, सात रोलेटर, 22 स्मार्ट फोन, सहित अन्य उपकरण  वितरित किए गए ।  बच्चों का नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी सलाह के साथ साधनों का वितरण किया गया। इसके अलावा 145 आयुष्मान कार्ड बने। वहीं इस अवसर पर लगाये गये रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।

एसजीपीजीआई, केजीएमयू सहित, मिडलैंड, मेदांता, चरक, सहारा, रीजेन्सी, अपोलो मेडिक्स, चंदन अस्पताल, एरा मेडिकल कॉलेज, ग्लोब मेडिकेयर,ओ.पी. चौधरी हॉस्पिटल, हेल्थ सिटी अस्पताल, सरस्वती डेंटल कॉलेज, टीएस् मिश्रा कॉलेज, इन्टीग्रल मेडिकल कॉलेज, अजंता अस्पताल, सन आई, अवध, सेवा हॉस्पिटल, नोवा अस्पताल, गोयल अस्पताल, नारायण सेवा संस्थान, शेखर अस्पताल, जगरानी अस्पताल, अजंता हॉस्पिटल, आइकन अस्पताल केयर डायग्नोस्टिक आलम बाग, एसआर हॉस्पिटल, आस्था सेंटर फॉर जेनेटिक मेडिसिन, खन्ना  डायग्नोस्टिक, वेलसेन मेडीसिटी, एसएचएम अस्पताल, सीएनएस हॉस्पिटल, टीसी आई सेंटर, टेंडर पाम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एडवांस क्योर फिजियोथेरेपी सेन्टर के डॉक्टरों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और परामर्श दिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : बुजुर्ग मरीजों को आसानी से दी जा सकेगी ऑक्सीजन, एसजीपीजीआई के डॉक्टरो ने बनाई डिवाइस

संबंधित समाचार