अयोध्या: कोरोना से सरकारी टीबी क्लीनिक के चिकित्सक शील त्रिपाठी का निधन
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के सरकारी टीबी क्लीनिक के चिकित्सक डाॅ. शील कुमार त्रिपाठी का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण से हो गया, उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था। सभी की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले डा. त्रिपाठी अंततः कोरोना से जंग हार गए। उनके निधन पर पीएमएस संघ में शोक …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के सरकारी टीबी क्लीनिक के चिकित्सक डाॅ. शील कुमार त्रिपाठी का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण से हो गया, उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था।
सभी की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले डा. त्रिपाठी अंततः कोरोना से जंग हार गए। उनके निधन पर पीएमएस संघ में शोक की लहर दौड़ गई, जिला चिकित्सालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉक्टर त्रिपाठी लगभग 10 दिन से लखनऊ में इलाज करा रहे थे।
वर्तमान समय में उन्हें तीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया था। चीरघर के भी वह नोडल अधिकारी थे। वह इतने निर्भीक थे कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में वह जिलाधिकारी के हर सवालों का जवाब सटीक और शालीनता पूर्वक देते थे। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग की जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी पूंछ वर्षों तक नहीं हो पाएगी।
एसजीपीजीआई में उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। ईमानदार छवि के कारण वह विभाग के अलावा मरीजों में भी काफी लोकप्रिय थे। डाक्टर त्रिपाठी मूल रूप से पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के निवासी थे वह अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। चिकित्सक की मौत पर जिला पुरुष व जिला महिला के सभी स्वास्थ्य कर्मी दुखी हैं।
वहीं पीएमएस संघ के नेतृव जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक के सामने शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सीएमएस डॉ. रविन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. रामकिशोर, सचिव डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. सुरेश पटारिया, डॉ. एके सिंह, डॉ. एके वर्मा, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट वीके श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, लिपिक यशवंत कुमार, एलटी सन्दीप सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सक की मौत पर शोक प्रकट किया।
