Auraiya Theft: चोरों ने ताला तोड़कर दो घरों से नकदी व जेवरात किया पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
औरैया में दो घरों में चोरी
औरैया के अछल्दा कस्बा के सराय बाजार में चोरों ने बीती रात दो घरों के ताले तोड़ दिए और नकदी व जेवरात समेत अन्य माल पार कर ले गए। रात में घर के लोग गहरी नींद में सोते ही रह गए।
औरैया, अमृत विचार। अछल्दा कस्बा के सराय बाजार में चोरों ने बीती रात दो घरों के ताले तोड़ दिए और नकदी व जेवरात समेत अन्य माल पार कर ले गए। रात में घर के लोग गहरी नींद में सोते ही रह गए।
सुबह जब नींद खुली तो सामान बिखरा देख हक्के बक्के रह गए। आस पड़ोस के लोग भी आ गए और पुलिस गश्त पर सवालिया निशान भी लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
सराय बाजार निवासी लेखपाल विशाल बाबू अजीतमल तहसील में तैनात है।रविवार को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। रात में चोर ताला तोड़कर छत के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात के अलावा सरकारी लेपटॉप जो तहसील से मिला था, दो मोबाइल, घड़ी आदि चोरी कर ले गए।
कुछ ही दूरी पर उदय नारायण बाबा जी का घर है। चोरों ने इस घर को भी निशाना बनाया। यहां से जेवरात के अलावा बर्तन व 47 हजार 500 रुपया चोरी करके भाग गए। घर के लोगों को चोरों की आहट तक नही लगी और चोर माल समेट कर आसानी से भाग निकले।
सुबह उठने पर सबने नजारा देखा तब शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए और यह घटना थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई है, पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए आक्रोश भी व्यक्त किया।
बताया कि का 6 जनवरी को फौजी के घर मे लाखो की चोरी हुई लेकिन पुलिस ने अभी तक खुलासा नही कर सकी। लोगों ने जल्द खुलासे की मांग की है।
