पुणे में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 8 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है। 

एक अधिकारी ने बताया कि पिक-अप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात लोगों और पिक-अप वाहन के चालक की मौत हो गयी। 

ये भी पढे़ं- पुणे में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 14

 

संबंधित समाचार