Unnao Fire: सब्जी मंडी में रखी गुमटियों में लगी आग... लोगों में मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सब्जी मंडी में रखी गुमटियों में लगी आग।

उन्नाव में सब्जी मंडी में रखी गुमटियों में आग लग गई। आग लगने से लोगों मे हड़कंप मच गया। दमकल ने आग पर काबू पाया।

उन्नाव, अमृत विचार। सदर क्षेत्र के मोहल्ला मोती नगर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी में रखी गुमटियों में अचानक आग लग गई।

लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। हालांकि लगभग आग पर काबू पा लिया गया है।

  सदर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगती है और पुल के नीचे गुमटियां भी रखी हैं। रविवार रात देर सब्जी कारोबारी दुकानें बंद कर अपने घर चले गए।

रात करीब 10 बजे अचानक गुमटियों में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। एक के बाद एक करीब 10 गुमटियों में आग लग गई। अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। उधर कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

रेलवे लाइन का किनारा होने के चलते आरपीएफ-जीआरपी भी सतर्क हो गई। आग लगने की जानकारी लोगों ने दमकल विभाग को देने की कोशिश की लेकिन कोई रिपॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद लोगों ने फायर स्टेशन पहुँचकर घटना की जानकारी दी।

उधर आग बुझाने का प्रयास भी करते रहे। सूचना के करीब एक घण्टे बाद पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। उधर दुकानों के अंदर गैस सिलेंडर होने के चलते दमकल कर्मियों में हड़कम्प मचा रहा। लेकिन समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया।

आग लगने से सतीश किराना स्टोर, किशोर, राजू, राहुल, देवारी प्रसाद, मोनू कश्यप, हंस, कुन्नू समेत अन्य की गुमटियां जलकर राख होने से लाखों का माल जल गया।

वहीं एक गुमटी में दो गैस के घरेलू सिलेंडर रखे होने से दमकल कर्मियों की मुसीबत बढ़ गई। हालाकि एक घंटे से अधिक मसक्कत के बाद शटर तोड़ कर सिलेंडर बाहर निकाले गए। दो घंटे के बाद आग में काबू पाया जा सका।

संबंधित समाचार