Fatehpur Murder: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से राजमिस्त्री की पीटकर हत्या, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से राजमिस्त्री की पीटकर हत्या।

फतेहपुर में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से राजमिस्त्री की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी।

फतेहपुर, अमृत विचार। करीब दो माह पूर्व सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के चलते रविवार रात कुछ लोगों ने राजमिस्त्री को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजन राजमिस्त्री को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

ललौली थाना क्षेत्र के बलखंडी का डेरा निवासी तेजा निषाद राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व सरकारी नल में पानी भरने को लेकर पड़ोसियों से जमकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर पड़ोसी रंजिश मान रहे थे। रविवार की देर शाम तेजा खाना खाकर गांव में टहलने निकला था। तभी वहां पड़ोसी मिल गए और उसी विवाद को लेकर बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से उसे पीट दिया। मामले की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: सफीपुर पूर्ति कार्यालय के लिपिक को एंटी करप्शन ने टीम ने पकड़ा, रिश्वत लेने का लगा आरोप

संबंधित समाचार