रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव ढक्का नगलिया निवासी रमेश का बेटा सचिन (23) पास में ही स्थित विल्स इंडिया फैक्ट्री में काम करता था। रोजाना की तरह वह रविवार शाम को करीब छह बजे बाइक से अपने दोस्त अमरजीत के साथ घर को जा रहा था कि ढक्का नगलिया के पास सामने से आ रही ई-रिक्शा से टकरा गए। जिसके बाद तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सचिन को काशीपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के दोस्त अमरजीत और ई -रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है। मृतक के पिता रमेश द्वारा थाना टांडा में ई -रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजन उसके शव को घर ले गए। जहां सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : खोखे में रखे सिलेंडर ने पकड़ी आग...देखते ही देखते उड़े परखच्चे

संबंधित समाचार