Kanpur Suicide: दोस्त को किया वीडियो कॉल… सेल्फी खींचकर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र में दोस्त को वीडिया कॉल करने के बाद सेल्फी खींचने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। बेकनगंज थानाक्षेत्र में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से कुछ मिनट पहले दोस्त को वीडियो कॉल कर फंदा डाला। ये देख उसके होश उड़ गए। वह जब तक उसे रोकना चाहता तब तक उसने फोन में सेल्फी खींचने के बाद घटना को अंजाम दे दिया।

दोस्त की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोदाम का दरवाजा खोला तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने जांच पड़ताल कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। 

तलाक महल निवासी फैज आलम का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोएब आलम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह फुटकर में कोयले की सप्लाई करता था। साथ ही फल का भी व्यापार था। मृतक सोएब के छोटे भाई फैजान ने बताया कि अगले माह चौबेपुर में उसकी मंगनी होनी थी। इस कारण वह काफी खुश था। धीरे-धीरे परिजन खरीदारी करने लगे थे।

लेकिन रविवार रात वह अपने कोयला गोदाम में गया और इलाके में रहने वाले दोस्त को वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा डाला। यह देख वह घबराया और उसने फंदा उतारने के लिए कहकर जल्द पहुंचने की बात कही। दोस्त ने आनन-फानन परिजनों को इसकी जानकारी दी। वह लोग जब तक गोदाम पहुंचते इससे पहले उसने सेल्फी खींचकर मौत को गले लगा चुका था। इस दौरान परिजनों में चीख पुकार मच गई।

घटना के बाद मां सायमा और बहन अलसिफा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य एकत्रित कर युवक का मोबाइल जब्त कर लिया। इस संबंध में बेकनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: BBA छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार