UP weather : पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, ठंडी हवाएं चलने से गिरा पारा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बीते तीन दिनों से गलन वाली ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी और पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी।  23 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने और कोहरा पड़ने की सम्भावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। हल्के से मध्यम दर्जे तक कोहरा छाया रहेगा। सार्ड हवाओं के चलते लोग सुबह और शाम को बाहर निकलने से बच रहे हैं। पिछले 24 घटों में सबसे कम तापमान अयोध्या में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  

ये भी पढ़ें -रायबरेली एसपी ने शहर कोतवाल को किया लाइन हाजिर, लालगंज सीओ को भी हटाया

संबंधित समाचार