बरेली: सुभाषनगर पुलिया बंद तो जंक्शन पर जान जोखिम में डाल निकल रहे लोग
बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर पुलिया को 15 दिन के लिए बंद किया गया है। लिहाजा लोग शॉर्ट कट रास्ते के जरिए माल गोदाम रोड तक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बड़ी तादाद में दो पहिया वाहन सवार बरेली जंक्शन यार्ड और प्लेटफार्म के जरिए रास्ता पार करते दिखाई दिए।
इधर पावर केबिन के पास गेट बंद कर दिया गया है लिहाजा लोगों ने पटरियों के किनारे ही बाइक चलानी शुरू कर दी। इस बीच कई बाइक पटरियों किनारे फंस तक गई। इन्हे रोकने के लिए आरपीएफ का स्टाफ दूर दूर तक नजर नहीं आया।
ये भी पढे़ं- बरेली: लाल फाटक के पास ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, बिजली गुल
