मुरादाबाद : स्वच्छता सर्वे, हरियाली के दम पर निगम बढ़ाएगा नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अगले साल की शुरुआत में केंद्रीय टीम की ओर से किए जाने वाले स्वच्छता सर्वे को लेकर नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शहर की दशा सुधारने के साथ ही इस बार नगर निगम हरियाली के दम पर नंबर बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। यही वजह है …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अगले साल की शुरुआत में केंद्रीय टीम की ओर से किए जाने वाले स्वच्छता सर्वे को लेकर नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शहर की दशा सुधारने के साथ ही इस बार नगर निगम हरियाली के दम पर नंबर बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। यही वजह है कि पीतल नगरी को ग्रीन सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

पार्कों में हरियाली बढ़ाने के साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल और साफ-सफाई के लिए माली की भी तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही खाली पड़ी भूमि और मैदानों में भी पौधे लगाने की योजना है। सड़क के किनारे सूख रहे पौधों को भी जीवनदान दिया जाएगा। इसे लेकर योजना तैयार की गई है।

नगर आयुक्त संजय चौहान ने हरियाली बढ़ाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। ट्रंचिंग ग्राउंड पर भी हरियाली बढ़ाई जाएगी। वहां खाली पड़ी भूमि पर कचरे का ढेर लगा हुआ था, उसे हटा दिया गया है। अब वहां साफ-सफाई कराकर मौसमी पौधे लगाए जाएंगे।

महानगर के करीब डेढ़ सौ पार्कों में भी हरियाली बढ़ाई जाएगी। पौधे तो लगेंगे ही, मालियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी भी सुनिश्चित की गई है। साथ ही हाईवे एवं मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर लगे सूख रहे पौधों के दिन भी बहुरेंगे। इसे लेकर एक अभियान चलाकर उनकी कटाई-छंटाई व क्यारियों की निराई-गुड़ाई कराई जाएग

अब तालाब का होगा सौंदर्यीकरण
खुशहालपुर शाहपुर तिगरी में अतिक्रमण हटाने के बाद अब उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसे लेकर नगर आयुक्त संजय चौहान ने निर्माण विभाग को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य फोकस इस तालाब में हरियाली को लेकर रहेगा।

तालाब पर हुए अतिक्रमण को 22 सितंबर को जेसीबी की मदद से निगम द्वारा ध्वस्त किया गया था। उस पर कब्जा लेने के बाद अब इस जगह को चहारदीवारी बनाकर सुरक्षित किया जाएगा। साथ ही तालाब में वॉल पेंटिंग, पौधरोपण आदि कार्य भी किए जाएंगे। इस जगह को पार्क का रूप देने की कोशिश की जाएगी।

संबंधित समाचार