सुलतानपुर: जितेंद्र हत्याकांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 14 दिसंबर को सोनबरसा में हुए जितेंद्र हत्याकांड के पांचवें नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। उस पर 20 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा था। 14 दिसंबर को कोतवाली देहात के ग्राम सोनवरसा में खेत के मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें जितेंद्र यादव की मृत्यु हो गयी थी। 

थाना कोतवाली देहात मे पांच लोगों पर मृतक के पिता हृदय लाल की तहरीर पर हत्या अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में वांछित पांचवें अभियुक्त पर फरार चलने पर 20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। 

पुलिस ने आरोपित नामजद अपराधी अजय वर्मा उर्फ जामवन्त पुत्र जीतलाल निवासी सोनबरसा को हनुमानगंज बाजार से मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अभियुक्त अजय वर्मा उर्फ जामवन्त की निशानदेही से घटना में  प्रयुक्त एक आला कत्ल लाठी भी बरामद की गयी है। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। देहात कोतवाल श्याम सुंदर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा इलाज, डॉक्टर लिख रहें बाहर की जांच, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार