अयोध्या: राम मंदिर के मॉडल को मूर्तरूप लेता देख भाव-विभोर हुए चंद्रकांत सोमपुरा, टेका माथा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वह मंदिर का निर्माण होता देख भाव-विभोर हो गए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़. अनिल मिश्र ने बताया कि जब से राममंदिर का निर्माण शुरू हुआ था तब से चंद्रकांत सोमपुरा अयोध्या नहीं आए थे। आज पहली बार आए हैं।

उन्होंने बताया कि विहिप के अशोक सिंहल ही चंद्रकांत सोमपुरा को अयोध्या लाए थे। अशोक सिंहल के निर्देश के अनुसार 1989 में चंद्रकांत ने मंदिर का डिजाइन तैयार किया था। संतों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने लकड़ी का एक मॉडल बनाया, जो राममंदिर का प्रतीक भी बन गया। 9 नवंबर 2019 को राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद मंदिर की डिजाइन में बदलाव किया गया। अब राममंदिर भव्य व दिव्य रूप में आकार ले रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा इलाज, डॉक्टर लिख रहें बाहर की जांच, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार