मध्यप्रदेश: सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत, सात घायल
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के देवास रोड पर के पास दताना मताना क्षेत्र में चार पहिया वाहन और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से एक मजदूर …
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के देवास रोड पर के पास दताना मताना क्षेत्र में चार पहिया वाहन और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई।
इनमें से एक मजदूर सोमचंद्र की पहचान हुई है। शेष मजदूरों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं इस दुर्घटना में अन्य सात लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये सभी मजदूर मजदूरी के लिये कटनी से नीमच जा रहे थे। ये सभी कटनी जिले के निवासी है।
