हरदोई: न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संडीला/हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव सोम निवासी सुशीला ने न्यायालय का शरण लेते हुए बताया है कि उसका पुत्र शोभित दो वर्ष पूर्व पंचकुला में नौकरी करता था 28 जुलाई को गांव से पंचकुला में नौकरी करने गया था शोभित को रिंकी निवासी सोम संडीला ने प्रेम जाल में फंसाकर काफी प्रताड़ित किया और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करती रहती थी। 

जिसकी सूचना शोभित ने परिजनों को दी ज़ब परिवारीजन रिंकी के घर जाकर समझाने का प्रयास किया तो रिंकी, विशाल, उर्मिला व राजेंद्र ने झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने लगे और उसके बेटे को फोन व वीडियो कॉल द्वारा काफी प्रताड़ित करने लगी । 14 सितंबर को रिंकी ने वीडियो कॉल करके मोबाइल द्वारा दिखाते हुए फांसी लगाने के लिए कहा और खुद लगाने लगी परेशान व्हाट टॉर्चर करने से उनके बेटे शोभित ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

29 नवंबर की शाम को विपक्षीगणो ने घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे शोरगुल होने पर भाग गए उसने कोतवाली सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जिसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई मामले में कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

संबंधित समाचार