एलयू कुलपति पर भाजपा विधायक का गंभीर आरोप, कहा आपके कार्यकाल में OBC, SC, ST वर्ग के प्रोफेसर अपेक्षा का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविशंकर गुप्ता (एक्सक्लूसिव) अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय पर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा विधायक ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि आपके कार्यकाल में ओबीएसी, एससी, एससटी वर्ग के प्रोफेसर अपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। विधायक का ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये पत्र केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी विधायक जय देवी की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय को लिखा गया है।  पत्र में विधायक जय देवी ने लिखा है कि मेरे संज्ञान में आया है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में आपके कार्यकाल में आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्य के आराक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग आपके कार्यकाल लगभग पिछले चार वर्ष से अपेक्षा का शिकार रहा है जो कि सरकार की मंशा के विरूद्ध है। 

विधायक ने कुलपति को दी भर्ती की सलाह

विधायक ने अपने पत्र में कुलपति को सलाह देते हुए आगे लिखा है कि आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए सामान्य विज्ञापन के पूर्व बैकलॉक की भर्तियों को नियमानुसार भरने हेतु अविलंब सिलेक्शन कमेटी गठित कर प्रक्रिया पूर्ण करने का कष्ट करें। 

lu
भाजपा विधायक जय देवी की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय के लिए लिखा गया पत्र, जिसमें कुलपति के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया गया है
 
अमृत विचार से फोन पर विधायक ने की पत्र की पुष्टि

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा विधायक जय देवी ने जो पत्र लिखा है उसको लेकर अमृत विचार संवाददाता की ओर से विधायक से फोन पर संपर्क किया गया तो विधायक ने पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हम सभी भी आवाज को उठाते हैं। हमारे सामने यदि कोई भी समस्या आती है तो हम उसकी आवाज उठाते हैं। कुलपति के बारे में शिकायतें आई जिसके बाद हमने ये पत्र जारी किया है। 

विश्वविद्यालय ने किया आरोपों से इनकार

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय से बात करने का प्रयास किया गया तो सपंर्क नहीं हो सका। लेकिन विश्वविद्यालय के प्रवक्त डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने विधायक के आरोपों को साफ इनकार कर दिया। उन्होंने अमृत विचार से बातचीत में कहा विधायक का यह तथ्यात्मक रूप से पूर्णतया गलत है। विश्वविद्यालय में सभी पद नियमानुसार भरे जा रहे हैं। सभी विवरण लखनऊ विश्वविद्यालय के वेब साइट पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़े- लखनऊ विश्वविद्यालय ने उठाया बड़ा कदम, छात्रों की ट्रैकिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बढ़ाया कदम

ये भी पढ़े:-LU 103rd Foundation Day : पूर्व छात्र सम्मेलन के साथ 103वां स्थापना दिवस आयोजित, स्टूडेंट्स को मिला सम्मान, बीते दौर की हुई रोचक चर्चा

ये भी पढ़े:- लखनऊ विश्वविद्यालय: 103वें स्थापना दिवस के मौके पर नए प्रति कुलपति बने प्रोफेसर अरविंद अवस्थी, कही यह बड़ी बात

 

 

संबंधित समाचार