बाराबंकी में सिर्फ हैदरगढ़ में जल रहे अलाव, शहर में ठंड से कांपते दिखे गरीब, रैन बसेरों के हालात ठीक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मंगलवार की रात्रि समय लगभग 11:30 बजे तापमान 7 डिग्री सेंटीग्रेड पटेल तिराहे पर रिक्शा चालक तेजराम ठंड से कंपकंपा रहा था। आसपास कोई अलाव नहीं जल रहा था। यहां बनाए गए आश्रय स्थल पर जरूर लकदक व्यवस्था थी। तख्त बिछे मोटे गद्दे साफ सुथरी अच्छी रजाइयां जिसमें कुछ लोग सो रहे थे। आश्रय स्थल की देखभाल करने वाला भी मौके पर मौजूद था। 

Untitled-19 copy

बस स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर एक दूसरा आश्रय स्थल भी बनाया गया है। यहां भी वही व्यवस्था की गई है। बाहर बुझ चुके अलाव में कुछ लोग हाथ देखते हुए जरूर नजर आए। यह अलाव भी व्यक्तिगत प्रयास से लोगों ने जलाया था। शहर में जिला अस्पताल रेलवे स्टेशन बस स्टेशन धनोखर तिराहा कहीं भी अलाव अभी तक नहीं जला है।

रामसनेहीघाट में रात्रि 11:00 बजे रैन बसेरे पर ताला लगा हुआ था। जिन्हें रात्रि विश्राम की जरूरत थी वह झांक कर चले जा रहे थे। देखभाल करने वाले का भी अता-पता नहीं था। राम सनेही घाट नगर पंचायत राम सनेही घाट में मात्र 8 बेड का रैनबसेरा बनाया गया है और जांच पड़ताल में मौके पर बंद पाया गया। भिटरिया, सुमेरगंज, रैन बसेरा, जठबनी मोड़, बेलहा चौराहा, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक बनी कोडर के पास अलाव के लिये जगह चिन्हित किया गया है ।अभी तक कही अलाव नही जलाया गया है।

नगर पंचायत टिकैतनगर में बने रैन बसेरे में कोई  मुसाफिर अभी तक नही आया है वही नगर पंचायत में अलाव के लिए  जगह चिन्हित है लेकिन अभी तक कोई जगह अलाव नही जले है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देर रात मरीज लेकर पहुंचा रिक्शा चालक ठंड से ठिठुरते होते हुए मिला। यहां भी कोई अलाव नहीं जल रहा था।आदर्श नगर पंचायत हैदरगढ़ में बस स्टेशन पर स्थित रेन बसेरा के  सामने जरूर अलाव जल रहा था। कुछ लोग हाथ भी सेंक रहे थे।

यहां नियुक्त कर्मचारी शंकर शरण बाजपेई मौके पर मौजूद मिले। बताया कि रजाई गद्दा सब बिछा दिया गया है। दरियाबाद, रामनगर , जैदपुर, सतरिख , बंकी, देवा, फतेहपुर आदि नगर पंचायत क्षेत्र में भी रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है लेकिन अलाव कहीं भी जल नहीं रहे हैं।

दरअसल पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों मे गलन लगातार बढ़ जा रही है। तापमान लगातार गिर रहा है। बर्फीली हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। मंगलवार की शीतलहर ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवा से ठिठुरन बरकरार रही। शाम गहराते ही गलत फिर परेशान करने लगती है।

नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह का कहना है कि अभी तक अलाव की आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही थी। रैन बसेरों का बेहतरीन इंतजाम किया गया है। आज से अलाव को जलवाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अमेठी: सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी उफान मार रहीं नहरें, गेहूं की 50 बीघा फसल हुई जलमग्न, किसान परेशान

संबंधित समाचार