बहराइच: मानदेय की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के फखरपुर ब्लॉक में तैनात समूह की महिलाओं को दो वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। जिसके विरोध में बुधवार को समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। बहराइच जिले के फखरपुर ब्लॉक में तैनात स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। सभी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। 

एनआरएलएम की सीनियर आईसीआरपी ललिता सिंह का कहना है लगभग 2 वर्षों से सभी का मानदेय नहीं मिला। जिसको लेकर लगातार वह अधिकारियों के दर का चक्कर काट रही हैं। लेकिन कहीं भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्वयं सहायता समूह आईसीआरपी सीनियर के पद पर तैनात ललिता सिंह ने बताया कि लाख कोशिशे के बावजूद भी उन्हें उनका बकाया मानदेय नहीं दिया जा रहा है। 

जिसके चलते स्थिति बद से बस्तर होती चली जा रही है। फीस का जमा कर पाने के कारण स्कूल से उनके बच्चों का नाम काटा जा रहा है। समूह चलाने के लिए दैनिक खर्च भी नहीं निकल पा रहे हैं। उनका कहना है अब तो घर से भी उन्हें पैसा मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि विगत पिछले सप्ताह भी उनके द्वारा डीडीओ से मिल गया। बावजूद उनके मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके द्वारा बुधवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र सौंपा गया। 

जिलाधिकारी ने उनके प्रकरण को दोबारा से बीडीओ के समक्ष ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि स्वयं सहायता समूह के संचालिका ललित सिंह ने बताया कि यही हाल पूरे जनपद का है। जिले के सभी 14 ब्लॉक में काम करने वाली स्वयं सहायता समूह आजीविका मिशन की महिला कार्यकर्तियों का मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे तकरीबन 10 हजार से 15 हजार महिलाएं प्रभावित हैं। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-प्यार में मिली तालीबानी सजा: प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर पीटा, पांच बच्चों की मां है महिला

संबंधित समाचार