सुलतानपुर: तनाव के चलते परिचालक ने किया सुसाइड का प्रयास, कर्मियों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। अयोध्या से बस लेकर सुलतानपुर पहुंचे परिचालक ने सुसाइड का प्रयास किया। रोडवेज कर्मियो ने उसकी जान बचाई सूचना पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने परिचालक को समझा बुझा घर भेज दिया। गोंडा जिले के प्रिंस कौशल पुत्र राम कुमार कौशल एजेंसी के माध्यम से रोडवेज महकमे में परिचालक के पद पर तैनात है।

बुधवार की सुबह करीब दस बजे अयोध्या से बस लेकर सुलतानपुर डिपो पहुंचा। इसी बीच बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने, बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में चल रही कार्यवाही को लेकर बस स्टेशन परिसर में ही आत्महत्या का प्रयास किया।

परिचालक का आरोप है कि बिना वेतन के उसको परिवार पालना मुश्किल हो गया है। अगर सही जांच पड़ताल विभाग द्वारा की जाय तो वह बेकसूर है। भनक लगते ही अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने उसकी जान बचा, उच्च अधिकारियो को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे उच्च अधिकारियो ने परिचालक को समझाते हुए घर भेज दिया।

बस स्टेशन एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि वेतन न मिलने, बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में विभागीय कार्यवाही के डर से तनाव के चलते उसने कदम उठाया था। फिलहाल समझा बुझा कर आर्थिक सहायता करते हुए घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्यार में मिली तालीबानी सजा: प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर पीटा, पांच बच्चों की मां है महिला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता