Farrukhabad News: DPRO विभाग का लेखाकार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में डीपीआरओ विभाग का लेखाकार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद में डीपीआरओ विभाग का लेखाकार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार। एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। डीपीआरओ कार्यालय में तैनात लेखाकार को एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे शहर कोतवाली ले गई।

मोहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र के रहने वाले सफाई कर्मचारी राजेश निलंबित हो गया था। उसके तीन माह के निलंबन काल का पैसा निकलवाने का डीपीआरओ कार्यालय में तैनात लेखाकार राकेश ने 70 हजार रुपये हजार की मांग कर रहे थे। सफाई कर्मचारी काफी दिन से लेखाकार की आरजू मिन्नत कर रहा था। इसके बाद भी वह किसी भी कीमत पर बिना रुपए लिये उसका पैसा निकालने को तैयार नहीं थे।

इस संबंध में सफाई कर्मचारी राजेश ने कानपुर में तैनात एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह से संपर्क किया। उन्होंने लेखाकार को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही सफाई कर्मचारी ने लेखाकर राकेश को रुपये दिए। वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने लेखाकार राकेश कुमार को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक ने शहर कोतवाली ले जाकर लेखाकार की लिखा पड़ी की लेखाकार के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर विकास भवन में हड़कंप मच गया। लेखाकार राकेश की जब शहर कोतवाली में तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 79440 रुपये अलग से बरामद हुए। एंटीकरप्शन टीम का मानना है कि यह रुपया भी लेखाकार राकेश ने रिश्वत में किसी से लिया है। राकेश इस रुपये को कहां से लाया इसका जवाब नही दे पा रहा है।

ये भी पढ़ें- बांदा ARM को एंटी करप्शन टीम ने 11 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा… विवादों से रहा पुराना नाता, संविदा ड्राइवर ने की थी आत्महत्या

संबंधित समाचार