सपा का BJP पर हमला, कहा- सांसदों का निलंबन भाजपा की तानाशाही
अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने संसद में हुए घटनाक्रम को लेकर सांसदों के निलंबन की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी को तानाशाह करार दिया है। बुधवार को यहां पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा ने सर्किट हाउस में पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल जी वर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान बचाना है।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा को उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से 80 की 80 सीटों पर हराने का काम सपा करेगीं। इस लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम अचल राजभर ने कहा सभी प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पदाधिकारी को लगा दिया गया है। आम जनता के बीच में जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि किसे कितनी सीट पर चुनाव लड़ना है यह इंडिया गठबंधन तय करेगा। सपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संसद में मुद्दे उठाने पर मुंह बंद करने का काम किया जा रहा है। बोल यह लोकतंत्र और प्रजातंत्र की हत्या है। इस मौके पर सपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिलाधिकारी के निर्देश पर पकड़े गए हाईवे पर टहल रहे 184 मवेशी, भेजे गए गोशाला
