ग्रेटर नोएडा में एसटीपी नियमों के ‘उल्लंघन’ के लिए 37 आवासीय सोसाइटी को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्थानीय प्राधिकरण ने सीवेज उपचार संयंत्र मानक से नीचे या बंद पाए जाने को लेकर तीन दर्जन से अधिक हाउसिंग सोसायटियों को डेवलपर को नोटिस भेजे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के अधिकारियों ने कहा कि कुल 37 सोसायटियों को नोटिस दिया गया और एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जीएनआईडीए के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा, "पानी को स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसे प्रदूषित करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। जिन बिल्डर सोसायटियों में एसटीपी नहीं बने हैं, उन्हें तत्काल चालू कर नियमित रूप से संचालित किया जाए और जिन सोसायटियों में एसटीपी बन गए हैं, लेकिन काम नहीं कर रहे हैं उन्हें तुरंत चालू किया जाना चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।''

यह भी पढ़ें;-यूपी में महंगी नहीं बल्कि सस्ती होगी शराब, जानिए क्या है योगी सरकार की नई आबकारी नीति का गणित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता