अयोध्या: फर्जी दरोगा ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती ने जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फर्जी दरोगा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि फर्जी दरोगा ने उसे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था और …
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती ने जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फर्जी दरोगा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि फर्जी दरोगा ने उसे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था और इसी भरोसे का फायदा उठाकर फर्जी दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी और उसके दो सहयोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती की जान पहचान इनायतनगर के रहने वाले अरविंद गौतम से हो गई। अरविंद गौतम ने खुद को पुलिस विभाग का दरोगा बताया और बाकायदा वर्दी पहनकर युवती से मुलाकात की। यह देखकर युवती धोखा खा गई और अरविंद गौतम को पुलिस विभाग का दरोगा समझ बैठी।
जालसाज युवक ने भरोसे में लेने के लिए युवती का शहर के एक प्राइवेट लैब से मेडिकल टेस्ट भी कराया और रुदौली तहसील में एफिडेविट भी बनवाया था जिससे युवती को इस बात का भरोसा हो जाए कि उसकी नौकरी को लेकर कार्यवाही चल रही है। युवती का आरोप है कि इसी बीच जालसाज फर्जी दरोगा ने मवई में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
नौकरी का झांसा देकर फर्जी दरोगा पिछले एक हफ्ते से युवती को लेकर फरार था, जिसका युवती की मां ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद युवती की तहरीर पर फर्जी दरोगा अरविंद गौतम समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
