मुरादाबाद : घर के बाहर खड़े दंपती को बेल्टों से मारा, चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
मुरादाबाद। आजाद नगर हरथला में दंपती को लाठी-डंडों व बेल्टों से पीटने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में महिला ने मुहल्ले के ही चार लोगों के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मुहल्ले के ही अंकित व इसके भाई सुमित व काले उर्फ सुमित और अर्जुन नामजद हुए हैं।
आजाद नगर हरथला की राखी ने पुलिस को बताया है कि घटना 15 नवंबर की है। वह दोपहर 12.30 बजे के दौरान अपने पति वीरेंद्र सिंह के साथ घर के बाहर थी। उसी बीच मुहल्ले के आरोपी आए और उससे और उसके पति से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उन दोनों को लाठी-डंडों व बेल्टों से पीटा। चोटिल होने के पीड़ित दंपती उसी दिन सिविल लाइन थाने जाकर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया था।
वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उसका अभी तक मेडिकल ही नहीं हुआ है। इस मामले में सिविल लाइन थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि घटना जानकारी में आई है। पीड़िता राखी की तरफ से आराेपियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ब्लड टेस्ट कराने गए युवक को पीटा, रिपोर्ट
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरूआ मार्केट में मारपीट मामले में पीड़ित ने चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसमें सन्नी, मुकेश, अमित, हिमांशु नामजद हुए हैं। शेरूआ धर्मपुर के हर्ष पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को बताया है घटना 23 अक्टूबर की है। वह अपना ब्लड टेस्ट कराने शेरूआ धर्मपुर की मार्केट में गए थे। वहां वह विश्नोई चरण पादुका स्टोर के सामने खड़ा था, उसी दौरान आरोपी भी वहां आ गए और उन लोगों ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट भी की। इस मामले में सिविल लाइन थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि घटना जानकारी में आई है। पीड़ित हर्ष की तरफ से आराेपियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: गृह, निर्माण और शिक्षा संबंधी प्रश्नों पर अधिकारी हुए निरुत्तर
