बदायूं: बंदर को पीटकर प्लाट में फेंका, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, अमृत विचार। एक युवक ने बंदर को लाठी से बुरी तरह से पीटा और प्लाट में फेंक दिया। पीपल्स फॉर एनिमल्स के अध्यक्ष ने तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीपल्स फॉर एनिमल्स के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने थाना वजीरगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 दिसंबर को उन्हें गांव हतरा में एक युवक द्वारा बंदर को लाठी से पीटने की सूचना मिली थी। बंदर को बुरी तरह से पीटकर प्लाट में फेंक दिया गया था।
अध्यक्ष ने पुलिस और अपने साथी संजीव कुमार, दीपेश दिवाकर, राकेश कुमार, सूर्या शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्हें बंदर चोटिल अवस्था में पड़ा मिला। बंदर का पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। सिर में दो जगह खुली चोट थी। अध्यक्ष के साथियों ने बंदर का रेस्क्यू करके वजीरगंज लाया गया। पुलिस की मदद से पशु चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। वजीरगंज पुलिस ने आरोपी अय्यूब के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम और जानवर की हत्या करने या अपाहिज बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढे़ं- बदायूं: बेटियों ने शोहदों को सिखाया सबक, परिजनों ने की धुनाई, कई दिनों से कर रहे थे छात्राओं का पीछा
