पीलीभीत: दंपति संग सो रही तीन दिन की बच्ची हो गई चोरी, आहट पर जागे तो उड़ गए होश..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मच्छरदानी में माता-पिता के साथ सो रही तीन दिन की बच्ची को कोई उठाकर ले गया। खटपट की आवाज पर दंपति जागे और बच्ची के गायब मिलने पर उनके होश उड़ गए। कई जगह तलाशने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबल पतिपुरा की है। यहां के रहने वाले अजय कुमार पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि बुधवार रात को वह मच्छरदानी लगाकर  पत्नी और तीन दिन की बच्ची के साथ सो रहे थे।देर रात करीब 12 बजे कमरे में कुछ आहट हुई तो उनकी आंख खुल गई। जब जागकर देखा तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। उसे कोई चोरी कर ले गया था। इसके बाद परिवार में खलबली मच गई।

बच्ची चोरी होने के शोर पर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। काफी तलाश किया गया लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पिता से शिकायत मिली है। मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन करा रहे हैं।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: नहर पटरी फटने के बाद गेहूं की फसल हुई जलमग्न, मशक्कत करते रहे किसान...अब सताया नुकसान का डर 

 

संबंधित समाचार