हरदोई: डीसीएम की टक्कर से व्यवसायी की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दुकान खोलने के बाद सड़क पार करते हुए घर जा रहे जनरल स्टोर व्यवसायी को तेज़ रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया जा रहा था,उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमकुमार सिंह पुत्र शिवराम सिंह की वहीं गांव में जनरल स्टोर की दुकान है। गुरुवार की सुबह प्रेमकुमार ने दुकान खोली और किसी ज़रूरी काम से घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे,उसी बीच एक तेज़ रफ्तार डीसीएम ने ज़ोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में वहां आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े।उसी बीच ड्राइवर डीसीएम ले कर भाग निकला। बुरी तरह ज़ख्मी हुए व्यवसायी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया जा रहा था,उसी बीच रास्ते में ही मौत हो गई।  हादसे का शिकार हुए व्यवसायी के परिवार में पत्नी अनीता सिंह के अलावा दो बेटियां प्रांजलि सिंह और अर्चना सिंह और एक बेटा सुधांशु सिंह है। दोनों बेटियो की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी पढ़ाई कर रहा हैं। हादसे की खबर सुनते ही व्यवसायी के घर में मौत का मातम बरपा हो गया। शव को अपने कब्ज़े में लेने के बाद पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

सियासी घरानों में थी गहरी पैठ

हरदोई। हादसे की खबर सुनते ही बावन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह सीधे मेडिकल कालेज पहुंचे, उनके साथ कई प्रधान और बीडीसी भी थे। बताते हैं कि व्यवसायी प्रेमकुमार सिंह गदाईपुर के पूर्व प्रधान सोनू सिंह के चाचा थे। सोनू सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह के साढ़ू है।पूर्व बीडीसी अरुण सिंह कौढ़ा से भी रिश्तेदारी थी।

यह भी पढ़ें: हरदोई: थाना परिसर में बने आवास में बैठकर पिया शराब, फिर काटा बवाल

संबंधित समाचार