हरदोई: थाना परिसर में बने आवास में बैठकर पिया शराब, फिर काटा बवाल
मुंसी समेत तीन का हुआ मेडिकल टेस्ट, कोतवाल ने भेजी आला अधिकारियों को रिपोर्ट
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली के अंदर बैठकर शराब पीने और उसके बाद नशे में धुत होकर आपस में ही झगड़ा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम थाने के मुंशी लोकेश भट्ट के आवास पर बैठकर निशांत शुक्ला और कपिल दिक्षित नाम के दो युवकों ने जमकर शराब पी।
बताया गया कि इसके बाद किसी बात को लेकर तीनों लोगों में कहा सुनी शुरू हो गई। मामला ज्यादा बढ़ गया और मारपीट शुरू हुई। कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि तीनों व्यक्ति नशे में लग रहे थे। तीनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।
जिसमें निशांत शुक्ला और कपिल दीक्षित को शांति भंग की धाराओं में विरुद्ध किया गया है । मुंशी लोकेश भट्ट के खिलाफ उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए गलत आचरण की रिपोर्ट भेजी गई है । थाने के अंदर विवाद के बाद पब्लिक में भी तमाम तरह की चर्चाएं होती रही। बताया गया कि यह पीने पिलाने का दौर कई महीनो से लगातार चल रहा था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिलाधिकारी के निर्देश पर पकड़े गए हाईवे पर टहल रहे 184 मवेशी, भेजे गए गोशाला
