लखनऊ में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में आये निर्माण पर चला बुलडोजर  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में एलडीए ने कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में आने वाले मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज शुरू कर दी है। गुरूवार सुबह अकबर नगर पहुंचे एलडीए के बुलडोजर और प्रशासनिक अमले को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, स्थानीय लोग  उनके मकानों और दुकानों को गिराने पहुंची जेसीबी के आगे खड़े हो गए हैं। ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोगों में काफी झड़प भी हुई। वहीं भाजपा के नगर महामंत्री मंगल झा बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर मौजूद ने बल का प्रयोग करके मंगल झा समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। 

बता दें कि कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में अकबर नगर की 102 दुकानें और 1200 मकान आ रहे है। इसको लेकर एलडीए ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई के आदेश दिए थे। ऐसे में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार सुबह एलडीए भारी पुलिस बल के साथ अकबर नगर में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के पहुंचा। इस दौरान एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक समेत एलडीए के कई विभागीय अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद है। वहीं बुलडोजर कार्रवाई करने से पहले ही स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद लोग अपने घरों को खाली करना शुरू किया। 

16 - 2023-12-21T152148.839

वहीं अकबर नगर के स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो से तीन पीढ़ियों से उनका परिवार यहां रह रहा है। ऐसे में उन्हें यहां से विस्थापित न किया जाए। उन्होंने बताया कि विस्थापन के बाद उनकी कमाई का जरिया और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। वहीं कई महिलाओं ने बताया कि उनके परिवार में कोई पुरुष कमाने वाला नहीं है और घर में सिर्फ लड़कियां हैं। ऐसे में वह सभी अपने बच्चों को लेकर कहां जायेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि हमें सरकार से फ्री का राशन और कोई सुविधा नहीं चाहिए। हमें बस अपना खुद के बनाए आशियाने में रहने दिया जाए।

16 - 2023-12-21T152310.053

ये भी पढ़ें -माघ मेले में शुरू हुआ भूमि आवंटन, दांडी बाड़े को मिलेगी जमीन

संबंधित समाचार