IPL 2024 : क्या महेंद्र सिंह धोनी की टीम से खेलेंगे रोहित शर्मा? चेन्नई टीम का आया बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ। अब टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस को पांच बार चैम्पियन बनाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी चर्चाओं में हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी ने हाल ही में रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या ट्रेड विंडो के तहत रोहित मुंबई टीम को छोड़ देंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स ने यह भी कहा कि रोहित ट्रेड विंडो के तहत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में जा सकते हैं।मगर इन सभी खबरों के बीच चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इस तरह की खबरों को खार‍िज कर दिया। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने नीलामी के बीच में कहा कि उनकी टीम रोहित को लेने के मूड में नहीं है। यह सभी खबरें अफवाह हैं।

विश्वनाथन ने कहा, 'सैद्धांतिक रूप से हम खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं। हमने उनसे संपर्क नहीं किया है और हमारा इरादा भी नहीं है।उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों को बकवास बताया कि चेन्नई टीम एमआई खिलाड़ियों को व्यापार करना चाह रही है। चेन्नई टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : इंटर मियामी की तरफ से कम से कम छह मैचों में नहीं खेल पाएंगे लियोनेल मेसी

संबंधित समाचार