पीलीभीत: चौराहा पर चाय पी रहे युवक पर हमला कर दांत से चबाई उंगली, राहगीरों ने बचाया..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। एक दुकान पर चाय पी रहे युवक से पुराने विवाद में गाली गलौज की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। एक आरोपी ने दांत से उंगली काट ली। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन नॉर्थ के निवासी कीरत प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह पौने दस बजे वह नकटादाना चौराहा पर एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इस बीच वहां पर मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी पंचम और गुड्डू आ गए। गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोपी पंचम ने बाएं हाथ की उंगली को दांत से काटा। जिससे उंगली से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया तो आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच कराई जा रही है।
अदालत ने कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि पिछले सभी आरोपपत्रों की प्रतियों के अलावा दस्तावेजों और पांचवीं अभियोजन शिकायत की प्रति को 23 दिसंबर तक आरोपी के वकील को उपलब्ध कराई जाए। अदालत ने कहा, ‘‘10 जनवरी को सूचीबद्ध करें, जब मुख्य मामले की सुनवाई निर्धारित है। न्यायिक हिरासत की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई जाती है।’’
धनशोधन रोधी एजेंसी ने सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिंह के खिलाफ अपनी पांचवीं अभियोजन शिकायत दो दिसंबर को दायर की थी और अदालत ने 19 दिसंबर को इसका संज्ञान लिया था। अदालत ने 11 दिसंबर को उनकी न्यायिक हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ा दी थी।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: गन्ना लदे वाहन ने ली एक और जान, निजी एंबुलेंस के चालक की मौत...मचा कोहराम
