बेंगलुरु में नाइजीरिया का तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलूरु में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को पकड़ा है। सीसीबी के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उन्होंने ओसवी फिलिप्स (30) को शुक्रवार रात येलहंका के प्रकृति लेआउट में उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया। वह हाल ही …

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलूरु में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को पकड़ा है। सीसीबी के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उन्होंने ओसवी फिलिप्स (30) को शुक्रवार रात येलहंका के प्रकृति लेआउट में उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया।

वह हाल ही में पकड़े गए पहले अफ्रीकी लुई पाइपर सांबा उर्फ ​​साइमन का सहयोगी हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने बताया कि फिलिप्स के पास से बारह ग्राम एमडीएम बरामद हुआ है। एक अदालत ने उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सीसीबी ने बताया कि फिलिप्स के सहयोगी सांबा ने उसका नाम बताया था। ऐसा माना जा रहा है कि फिलिप्स इस मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और अन्य हाई-प्रोफाइल संदिग्धों को ड्रग्स की आपूर्ति करता था।

सूत्रों ने बताया कि फिलिप्स एक कपड़ा व्यापारी के वीजा पर तीन वर्ष पहले भारत आया था। वह छह महीने तक तमिलनाडु के टेक्सटाइल हब तिरुपुर में रहा और फिर बेंगलुरु आ गया। जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि उसका वीजा और पासपोर्ट तिरुपुर में है।

संबंधित समाचार